Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Digital Make Learning Easier for Students Disabilities

Mathura News: डिजिटल प्लेटफॉर्म से दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई होगी आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Digital Make Learning Easier for Students Disabilities
मथुरा। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शिक्षा को सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशस्त एप लागू किया जा रहा है। इस पहल के जरिए अब ऐसे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, जरूरतों और सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी, जिससे उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को समय रहते दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

प्रशस्त एप से दिव्यांग छात्रों का पूरा डाटा डिजिटल रूप में दर्ज किया जाएगा। इसमें उनकी शारीरिक स्थिति, सीखने की क्षमता, आवश्यक संसाधन और शैक्षणिक प्रगति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इससे शिक्षकों को प्रत्येक बच्चे की जरूरत के अनुसार पढ़ाने में मदद मिलेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि राज्य स्तर से प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और सभी स्पेशल एजुकेटरों के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के वार्डन और सहायक अध्यापकों को 31 मार्च तक प्रशस्त एप डाउनलोड कर पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक इस एप पर बच्चों की दैनिक उपस्थिति, प्रगति रिपोर्ट और विशेष सहयोग से जुड़ी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी बच्चा अपनी समस्या के कारण पीछे न रह जाए। इस पहल से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मजबूती मिलेगी। उनकी कमजोरियों को पहचानकर समय पर सहायता दी जा सकेगी, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed