फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Didn't keep the promise of seven births while alive, didn't even come to offer funeral pyre after death

Mathura News: जीते-जी सात जन्मों का वचन न निभाया, मरने पर मुखाग्नि देने भी न आया

Tue, 12 Sep 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 12 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Didn't keep the promise of seven births while alive, didn't even come to offer funeral pyre after death
मथुरा। जिस युवक का हाथ थाम अग्नि को साक्षी मान रेखा ने सात जन्म सात जीने-मरने की कसमें खाईं, उसी ने रेखा को जिंदगी की बीच मझधार में छोड़ दिया। पति वियोग का गम ऐसा लगा कि तिल-तिल बीमार हुई और रविवार रात को दम तोड़ दिया। मायके वालों ने मौत की खबर दी, मगर फिर भी पति, रेखा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने तक नहीं आया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


रेखा (31) पुत्री लक्ष्मीनारायण निवासी मंडी रामदास, गोविंद नगर की शादी 2019 में विनोद निवासी आजई, जैंत के साथ हुई थी। पिता लक्ष्मीनारायण के अनुसार विनोद के विषय में उसके परिजनों ने बताया था कि वह प्राइवेट कंपनी में बड़े पद पर नौकरी करता है, मगर शादी के बाद राजफाश हुआ कि विनोद बेरोजगार है।
विज्ञापन


विनोद को रेखा ने काम-धंधा करने को कहा तो वह पांच लाख रुपये मायके वालों से दिलाने की मांग करने लगा। बेटी ने मना किया तो उसकी पिटाई की जाने लगी। इसी बीच 2020 में बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। इस पर विनोद ने उसे घर से निकाल दिया। ढाई साल से रेखा मायके में रह रही थी। विनोद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पति वियोग में वह बीमार रहने लगी। मथुरा सहित अन्य जिलों के डॉक्टरों से उपचार कराया, मगर हालत ठीक नहीं हुई। रविवार रात को रेखा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, विनोद व उसके परिजनों को सूचना दी गई, मगर विनोद नहीं आया। उसके पिता ही अंतिम संस्कार में आए। मजबूरन छोटे बेटे आकाश ने अपनी इकलौती बहन रेखा को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed