फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dhirendra Krishna Shastri appealed to the countrymen to support cow protector Daksh Chaudhary

Mathura News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशवासियों से किया गोरक्षक दक्ष चौधरी के समर्थन का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri appealed to the countrymen to support cow protector Daksh Chaudhary
वृंदावन। जहां एक तरफ वृंदावन पुलिस ने सुनरख मार्ग पर शराब की दुकान बंद कराने के लिए हंगामा करने वाले गोरक्षक दक्ष चौधरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। वहीं दूसरी तरफ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवपुरी में अपनी कथा के दौरान देशवासियों से दक्ष चौधरी और उसके साथियों के साथ खड़े होने और उनका समर्थन करने का आह्वान किया है। इस बयान के बाद पुलिस एक बार फिर से अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

25 नवंबर को शिवपुरी में आयोजित कथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त बनाने के लिए गोमाता और हिंदुत्व के लिए गोरक्षक दक्ष चौधरी जूझ रहा है। सनातन हिंदू धर्म के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि हम हिंदू धर्म के लिए लड़ ना पाए तो जो लड़ रहे हैं उनके साथ खड़े जरूर हो जाएं। यदि खड़े भी नहीं हो सकते हो तो उनकी आवाज को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यदि यह भी नहीं कर सकते हैं तो उसके लिए भगवान से प्रार्थना करें। ताकि उसे आत्मविश्वास और लड़ने की शक्ति मिल सके। विरोधियों को ताकत दिखाई दे कि संख्या भारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातनी हिंदुओं की आने वाली पीढ़ी की चिंता के लिए लड़ रहे हैं। यदि देशवासी बच्चों को सुरक्षित देश देखना चाहते हैं और अपनी बेटियों को लव जेहाद से बचाना चाहते हैं। इसके लिए देश को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत मुर्दों का देश है। यहां जिंदा लोगों की पूजा नहीं होती है, व्यक्ति के मरने के बाद उसकी पूजा होती है, उनके फोटो लगाए जाते हैं, तिथियों पर भंडारे कराए जाते हैं। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के बाद पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस बल को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed