फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dharna for the demand of inclusion in the municipal limits

Mathura News: नगर पालिका सीमा में शामिल कराने की मांग को लेकर धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Dharna for the demand of inclusion in the municipal limits
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद द्वारा सीमा विस्तार कर राजमार्ग स्थित कॉलोनियों को शामिल न किए जाने से यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर यहां के वाशिदों ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में धरना दिया। कार्यवाहक ईओ को ज्ञापन देकर निदान की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर भगवान सिंह सांगवान ने कहा कि 1974 के बाद से आज तक नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार नहीं हो पाया है। सीमा से लगी बाहरी कॉलोनियों में घर व जमीन की रजिस्ट्री, बिजली कनेक्शन, विकास प्राधिकरण का डेवलपमेंट चार्ज सभी नगर पालिका क्षेत्र के हिसाब से देना पड़ता है। बावजूद इसके इन कॉलोनियों में सड़क, नाली, गंदे पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, पार्क आदि जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

सीवेज की निकासी न होने के कारण कॉलोनीवासी गंदगी में जी रहे हैं। मकानों में पानी घुस रहा है। पालिका के अधिकारी सीमा से बाहर बता कर जिम्मेदारी से हाथ झाड़ लेते हैं। सभी टैक्स देकर भी सुविधाओं से वंचित हैं। कार्यवाहक ईओ योगेंद्र शर्मा को ज्ञापन देकर कॉलोनियों को नगर पालिका की सीमा में शामिल कराने की मांग की। सुमन सांगवान, हेमंत, मुकेश, चतर सिंह, कैलाश, प्रेम बिहारी, बलराम सांगवान, अनुपम, अरविंद, दिनेश, साजिद, अशोक, राहुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed