फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dharmendra death: Actor Dharmendra had come to Mathura to campaign for elections

Dharmendra: ब्रज से था धर्मेंद्र का खास लगाव...जब एक झलक पाने को उमड़ी थी भीड़, इनके लिए मांगे थे वोट

Mon, 24 Nov 2025 09:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Nov 2025 09:21 PM IST
सार

बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। उनका ब्रज से खासा लगाव था। वह चुनाव प्रचार के लिए वर्ष 2017 में मथुरा के बलदेव आए थे। उस दाैरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी।

विज्ञापन
Dharmendra death: Actor Dharmendra had come to Mathura to campaign for elections
चुनाव प्रचार के लिए मथुरा आए थे धर्मेंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ब्रज के राजा दाऊजी महाराज की नगरी मथुरा के बलदेव भी आ चुके हैं। वे वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश के प्रचार में आए थे। तब यहां मेला मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। उन्हें देखने के लिए युवाओं ही नहीं बच्चों, युवाओं और महिलाओं तक में इतना क्रेज था मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।
विज्ञापन


सोमवार को धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक पूरन प्रकाश ने सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी से फोन पर वार्ता कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने उनके निधन को फिल्म जगत की बड़ी क्षति बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का ब्रज से विशेष लगाव था। वे कई बार मथुरा आ चुके हैं। विधायक शोकसभा में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, भाकियू मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, तरुण प्रकाश, लेखराज सिंह, अनिल रावत, अजीत छौंकर, होशियार सिंह, राहुल वैदिक, मल्ल सिंह छौंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र के जाने का दुख
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करने वाले नायक थे। उनके जाने से प्रशंसक मायूस हुए हैं उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया था। -अभिषेक पाराशर, राया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed