फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees will not be able to pay obeisance at Mudia Mela

Mathura News: मुड़िया मेला में मत्था नहीं टेक पाएंगे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees will not be able to pay obeisance at Mudia Mela
दण्डवत लेटकर परिक्रमा शुरू करते श्रद्धालु।
परीक्षित कौशिक
विज्ञापन

गोवर्धन। मुक्ति कहें गोपाल से मेरी मुक्ति बताएं, ब्रजरज मस्तक लगे तो मुक्ति मुक्त है जाय.. यही भावना लेकर पहुंचने वाले भक्त गुरु पुर्णिमा (मुड़िया मेला) में अपना मत्था नहीं टेक पाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी भीड़ की अधिकता के चलते दंडवती परिक्रमा पर रोक लगा दी गई है।

परिक्रमार्थी भक्त अपनी परिक्रमा लेटकर व मत्था टेककर शुरू करते हैं। लेकिन मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भक्तों से दंडवती न करने का अनुरोध करते नजर आते हैं। बताते चलें कि गिरिराज जी के भक्तों की श्रद्धा रहती है कि वे अपने आराध्य की आराधना दंडवती परिक्रमा करके पूरी करें। इसलिए दानघाटी मंदिर परिक्रमा के शुरुआती पड़ाव से एक से सात बार तक दंडवती करने के बाद पैदल परिक्रमा शुरू की जाती है। वहीं मुड़िया मेला में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए जाते हैं कि वे श्रद्धालुओं को दंडवती न करने दें और परिक्रमा में चलते रहो की रणनीति अपनाएं। भीड़ रुकने की स्थिति में दिक्कत पैदा हो सकती है। संवाद
विज्ञापन




भीड़ ज्यादा होने के कारण दंडवती पर रोक रहेगी। यहां आने वाले श्रद्धालु भी मेला में सहयोग करें। वे अपनी आस्था में गिरिराज जी की पैदल परिक्रमा लगाएं। गिरिराज महाराज को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, और आगे चलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम श्रीवास्तव, एसडीएम गोवर्धन0
सहायक मुड़िया मेला प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed