फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees will have easy and safe darshan from Banke Bihari Corridor

Banke Bihari Temple: श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को होगा ये फायदा, बदल जाएगी पूरी व्यवस्था

Mon, 28 Aug 2023 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 28 Aug 2023 09:41 AM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर बनता है तो यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फायदा होगा। एक तो उन्हें आसानी से दर्शन हो सकेंगे। वहीं यहां लगने वाली लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिल जाएगा। 

विज्ञापन
Devotees will have easy and safe darshan from Banke Bihari Corridor
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर एवं घाटों के सौंदर्यीकरण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मध्यस्थता से हल निकालने पर बल दिया। इस मामले में रविवार को सहमति के लिए पक्षों ने बैठक बुलाई है, जिस पर ब्रजवासियों की नजर टिकी है। इस मामले में वादी एवं याचिकाकर्ता के साथ-साथ बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में बांकेबिहारी कॉरिडोर की अपील

याचिकाकर्ता अनंत शर्मा ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर और उसके आसपास व्याप्त अव्यवस्थाओं के बीच दर्शन करने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए हाईकोर्ट में बांकेबिहारी कॉरिडोर की अपील की गई थी, ताकि श्रद्धालुओें को सहज दर्शन हो सकें। अब इस मामले में न्यायालय और प्रशासन को विचार करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura : वृंदावन के बंदरों में पाई गई टीबी की बीमारी, फेफड़ों में मिला संक्रमण, खूंखार हो रहे हैं वानर
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण का कार्य होना चाहिए

याचिकाकर्ता महंत मधुमंगल शुक्ला ने बताया कि वृंदावन के स्वरूप को बचाते हुए सौंदर्यीकरण का कार्य होना चाहिए। सिर्फ कॉरिडोर की बात नहीं, समग्र विकास पर सरकार को कदम उठाना चाहिए। पांच सौ साल पहले ही यमुना किनारे रिवर फ्रंट बना है, तो वर्तमान में रिवर फ्रंट बनाने के बजाय उसी को संवारने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - Banke Bihari: श्रावणी पुत्रदा एकादशी पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगी लंबी कतारें
 

दुकान बनाकर हो जाएं आवंटित

पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा देखते हुए कॉरिडोर बनना चाहिए। इसके बनाते समय जिन लोगों की दुकानें टूटें, उन दुकानदारों को दुकान बनाकर आवंटित करनी चाहिए। ताकि दुकानदारों की रोजीरोटी बनी रहे।
 

एक मात्र हल कॉरिडोर

पार्षद पंकज अरोड़ा ने बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निदान का एकमात्र हल कॉरिडोर है। इसके बनने श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएंगे और सहज और सुरक्षित दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed