{"_id":"64eaf996a442ef4f2e0dc2c5","slug":"devotees-gathered-in-banke-bihari-temple-on-shravani-putrada-ekadashi-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banke Bihari: श्रावणी पुत्रदा एकादशी पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banke Bihari: श्रावणी पुत्रदा एकादशी पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगी लंबी कतारें
Sun, 27 Aug 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:51 PM IST
सार
रविवार के साथ पुत्रदा एकादशी पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इस कदर थी कि सारे इंताजम फेल हो गए।
विज्ञापन
बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रावणी पुत्रदा एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मदिर में भारी भीड़ रही। पट खुलने के साथ ही ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर के गर्भगृह में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन पाकर भक्त धन्य हुए। एकादशी के कारण मंदिर को जाने वाली गलियों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
इधर, एकादशी के अवसर पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं में होड़ रही। पुण्य लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से परिक्रमा मार्ग में महिलाओं, बच्चों एवं जवान वृंदावन की परिक्रमा करते देखे गए। इससे पूर्व भक्तों ने यमुना में स्नान कर पूजन किया।
विज्ञापन
पुत्रदा एकादशी के अवसर पर सुप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने पहुंचे। हालांकि पुलिस द्वारा रेलिंग से श्रद्धालुओं को निकालना और मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के आगे पुलिस की व्यवस्थाएं ना काफी दिखाईं दीं। श्रद्धालु भीड़ के दबाव से बचने के लिए रेलिंगों को फलांग कर मंदिर की ओर जाते दिखे। यही हाल बांके बिहारी मंदिर के गलियारों और क्षेत्र में देखने को मिला।
विज्ञापन
वहीं वृंदावन की पंचकोशिकी परिक्रमा में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्तों ने राधे-राधे के नाम के साथ परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में भी श्रद्धालुओं को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। परिक्रमा मार्ग में वाहनों का आवागमन पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं रोका गया। वाहनों के बीच से होकर श्रद्धालु परिक्रमा करते नजर आए।