फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees will feel relieved on the unpaved path

Mathura News: कच्चे पथ पर राहत महसूस करेंगे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees will feel relieved on the unpaved path
मथुरा। दानघाटी मंदिर में विराजमान गिरिराज प्रभु।  - फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। गुरु पूर्णिमा (मुड़िया मेला) की तैयारियों को लेकर गिरिराजजी की परिक्रमा मार्ग को सजाना-संवारना शुरू हो गया है। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु राहत महसूस करें, इसके लिए कच्चे पथ पर मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। रैलिंग पर पेंटिंग की जा रही हैं।
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेला 4 जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगा। मेला में करीब एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा व प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने आते हैं। मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं को कंकड़-पत्थर की चुभन न हो, इसके लिए भूरे रंग की मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है। कच्चे पथ के किनारे बने छोटे संगमरमर के खंभों पर राधे-राधे लिखा गया है।
विज्ञापन

कानपुर निवासी अवधेश गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा गिरिराज जी की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छे इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली से गिरिराजजी की परिक्रमा करने आईं पूनम गुप्ता ने बताया कि रज में गिरिराज जी की परिक्रमा करने का अलग ही महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed