फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees visited Banke Bihari amidst chaos

Mathura News: आपाधापी के बीच श्रद्धालुओं ने किए बांकेबिहारी के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees visited Banke Bihari amidst chaos
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आराध्य के दर्शन करने पहुंचे। दिनभर भीड़ के दबाव और आपाधापी के बीच श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन किए। करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर अपने को कृतार्थ किया।
विज्ञापन


माह के दूसरे शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से सुबह करीब डेढ़ घंटे पहले श्रद्धालु मंदिर को जाने वाले मार्गों पर जमा हो गए और जयकारों के बीच पट खुलने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर से विद्यापीठ चौराहा तक और जुगल घाट से मंदिर के गेट तीन तक श्रद्धालुओं के सिर ही सिर नजर आ रहे थे। धक्का-मुक्की के बीच बड़ी मुश्किल से श्रद्धालु मंदिर के द्वार तक पहुंचे। बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को भी अनुमानित तीन लाख श्रद्धालुओं ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे रहे श्रद्धालु
वृंदावन में सप्ताहांत रविवार को देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु वृंदावन आए। सुबह चुंगी चौराहा से लेकर अटल्ला चुंगी चौराहा उधर छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पर जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारों के बीच जहां श्रद्धालु घंटों फंसे रहे, वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया। इस दौरान तिराहे- चौराहों से यातायात पुलिस नदारद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed