{"_id":"6417382ca8313d9873078caa","slug":"devotees-thronged-to-visit-thakur-banke-bihari-in-vrindavan-at-mathura-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banke Bihari Temple: वीकेंड पर आराध्य के दर्शन को उमड़ी भीड़, बेहोश होकर गिरे श्रद्धालु, पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banke Bihari Temple: वीकेंड पर आराध्य के दर्शन को उमड़ी भीड़, बेहोश होकर गिरे श्रद्धालु, पुलिस के छूटे पसीने
Sun, 19 Mar 2023 09:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:59 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालु पहले दर्शन करने को लेकर लालयित दिखे। भीड़ में फंसकर गर्मी की वजह से कई श्रद्धालु बेहोश हो गए। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
आराध्य के दर्शन को उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में वीकेंड पर वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसे संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। भीड़ में फंसे लोग धक्कामुक्की करते हुए आगे बढ़ते दिखे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का बुरा हाल था।
पवनदीप निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली, गेट नंबर 2 के पास बेहोश होकर गिर पड़ा। इसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। इधर मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों और बैरिकेडिंग पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ाई करनी पड़ी। पुलिस की कड़ाई का श्रद्धालुओं ने विरोध तक किया। कई श्रद्धालु बिना दर्शन के ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पवनदीप निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली, गेट नंबर 2 के पास बेहोश होकर गिर पड़ा। इसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। इधर मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों और बैरिकेडिंग पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ाई करनी पड़ी। पुलिस की कड़ाई का श्रद्धालुओं ने विरोध तक किया। कई श्रद्धालु बिना दर्शन के ही लौट गए।
विज्ञापन
पुलिस को करनी पड़ी कड़ाई
रविवार की सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव देखने को मिला। भीड़ अधिक होने के कारण कई श्रद्धालुओं की जान पर बन आई। भीड़ का दबाव अधिक होने के कारण पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं भी ध्वस्त नजर आईं। अधिक भीड़ वीकेंड पर होने के कारण पुलिस को कड़ाई करनी पड़ी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचीं जालंधर निवासी अनीता गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की कोई भी व्यवस्था यहां दिखाई नहीं देती है। श्रद्धालुओं पर पुलिस शक्ति दिखाती है।
विज्ञापन
लाइन में धक्का-मुक्की करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला