{"_id":"69693696db36b427fc099197","slug":"devotees-thronged-to-see-thakur-banke-bihari-mathura-news-c-161-1-mt11010-101295-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर भक्ति से लवरेज श्रद्धालु।
वंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मकर संक्राति पर सुबह से आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर संकरी गलियों तक भीड़ के दबाव और धक्का मुक्की के बीच भक्तजन मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। बृहस्पतिवार को भी मकर संक्रांति मनाई गई। भक्तों ने यमुना स्नान कर नगर की पंचकाेसी परिक्रमा लगाई। तिल की गजक, रेवड़ी एवं चावल, वस्त्र एवं पात्र दान किये।
षटतिला एकादशी पर चावल का दान निषेध होता है। इसलिए दूसरे दिन मकर संक्रांति पर चावल, खीर, खिचड़ी का दान किया। वहीं भक्तों ने जुगल घाट, बिहार घाट, केशी घाट सहित यमुना के अन्य घाटों पर स्नान करने का दान पुण्य किया और ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर परिक्रमा की।
सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर हजारों भक्त पहुंच गए। निर्धारित समय पर पट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला ने मंदिर में प्रवेश करने गा। मंदिर के चौक और गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। यही हालात शाम को भी देखने को मिले। सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में अपने लाडले के दर्शन किए।