फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees thronged to see Thakur Banke Bihari Maharaj in Mathura

Banke Bihari Temple: दर्शन को उमड़ी भीड़, फंसकर बिलख पड़े बच्चे-महिलाएं, लड़खड़ाई व्यवस्था, बुजुर्गों का बुरा हाल

Sun, 30 Apr 2023 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 10:35 PM IST
सार

Banke Bihari Temple: आराध्य के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ के बीच में फंसकर बच्चे-महिलाएं बिलख पड़े। इससे यहां की व्यवस्था लड़खड़ा गई। बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
Devotees thronged to see Thakur Banke Bihari Maharaj in Mathura
श्रद्धालुओं के दर्शन को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए रविवार को भीड़ का फिर से दबाव बढ़ने से व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से भरे नजर आए। भीड़ के आगे इंतजाम फिर से ध्वस्त होते दिखाई दिए। वहीं, विभिन्न प्रकार के फूलों से बने बंगले की छांव में बैठे आराध्य की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर दिखे।

विज्ञापन


मंदिर की गलियों और गेट पर भीड़ में फंसे बच्चों और महिलाएं बिलख पड़े। बुजुर्गों का सबसे बुरा हाल रहा, जो भीड़ में फंसकर परेशान होते दिखाई दिए। रविवार को सुबह पट खुलने के साथ ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में गेट संख्या दो और तीन से प्रवेश के लिए श्रद्धालु जूझते नजर आए। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास तो कर रहे थे, लेकिन पीछे से आती भीड़ के आगे वो भी पस्त हो गए। 

विज्ञापन

मंदिर की गलियों में भीड़ का दबाव बढ़ा

भीड़ के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का बाजार भी प्रभावित दिखाई दिया। हालांकि पिछले दिनों विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी पुलिस चौकी के बीच लगाई गई बैरिकेडिंग के हटने से भक्तों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को सुविधा तो हुई, लेकिन मंदिर की गलियों में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। सुबह के साथ शाम को भीड़ का दबाव देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें हो गईं जाम, रेंगते दिखाई दिए वाहन

पिछले एक सप्ताह से मिल रही राहत रविवार को टूट गई। सुबह से लेकर दोपहर और शाम को वृंदावन की सड़कों पर वाहनों का जाम लगा रहा। ठाकुर बांकेबिहारी के साथ-साथ अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए आए भक्तों की भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। 

ई-रिक्शा की लाइन लगी देखी गई

सबसे बुरा हाल मथुरा मार्ग पर रहा। यहां सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर आईटीआई कॉलेज तक लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। इधर अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, सीएफसी चौराहा, इस्कॉन रोड पर भी वाहनों के साथ ई-रिक्शा की लाइन लगी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed