फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees thronged to see idol at Shri Banke Bihari Temple in Mathura

Shri Banke Bihari Temple: आराध्य के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, अव्यवस्थाओं के बीच बिलख उठे श्रद्धालु

Sat, 17 Jun 2023 10:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 10:22 PM IST
सार

Shri Banke Bihari Temple: अपने आराध्य के दर्शन को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालु बिलख उठे। 

विज्ञापन
Devotees thronged to see idol at Shri Banke Bihari Temple in Mathura
बांकेबिहारी मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ के आगे मंदिर की व्यवस्थाएं बौनी नजर आईं। मंदिर के चारो ओर भीड़ थी, जबकि इंतजाम नाकाफी थे। धूप से बचने को टिनशेड नहीं था तो लाइन लगाकर दर्शन कराने का इंतजाम भी नहीं किया गया। श्रद्धालुओं को आपाधापी के बीच आराध्य के दर्शन हुए।

विज्ञापन

चहुंओर श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया

शनिवार को मंदिरों की नगरी में चहुंओर श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया। विशेषकर बांकेबिहारी मंदिर पर अटूट आस्था दिखी। मुख्य रोड से गलियों में भीड़ खचाखच थी। इसमें बच्चों, बुजुर्गों को दिक्कतें हुईं। तमाम श्रद्धालु भीड़ देख मंदिर में घुसने की जहमत नहीं उठा पाए। अव्यवस्था का आलम ऐसा था कि प्रवेश मार्गों से श्रद्धालु बाहर आते दिखे। इधर भीड़ और ऊपर से उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा और पैदल मंदिरों तक पहुंचे

बांकेबिहारी के अलावा राधाबल्लभ, राधारमण लाल, राधादामोदर, गोपीनाथ, प्रेम मंदिर आदि मंदिरों में भी भीड़भाड़ दिखी। यमुना घाटों पर भी रौनक रही। दो दिन पूर्व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा किए गए निरीक्षण का असर देखने को मिला। नगर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली। बैरियर पर ही गाड़ियों को रोककर पार्किंग में खड़ा कराया गया। लोग ई-रिक्शा और पैदल मंदिरों तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed