फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees thronged the Bankebihari temple, two people fell ill

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दो की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the Bankebihari temple, two people fell ill
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में नए साल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर परिसर में दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के बाद हालत में सुधार आया। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए। पुलिसकर्मियों ने रस्सियों से श्रद्धालुओं को रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए मंदिर और उसके आसपास भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के पट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। मंदिर के प्रवेश द्वार दो ओर तीन से लेकर जुगलघाट एवं विद्यापीठ चौराहा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सात स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाए। यहां पुलिसकर्मी रस्सी लगाकर श्रद्धालुओं का रोक-रोककर मंदिर की ओर भेज रहे थे। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन सुगम हो सके।
विज्ञापन


इस बीच बिहार के दरभंगा निवासी सृष्टि कुमारी (15) की मंदिर परिसर में अचानक तबीयत खराब हो गई। किशोरी को घबराहट एवं बेचैनी आने के बाद वह बेहोश गई। परिजन सुरक्षा गार्डों की सहायता से मंदिर में तैनात डॉक्टरों की टीम के पास लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद किशोरी को होश आया। पिता आनंद कुमार उसे अपने साथ ले गए। वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार निवासी सारधा वर्मा (56) पत्नी बालाराम को गेट संख्या दो के समीप भीड़ के बीच घबराहट के साथ चक्कर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ चल रहे परिजनों ने उन्हें संभाला और भीड़ से निकालकर गेट संख्या पांच पर तैनात डॉक्टरों की टीम के पास ले गए। यहां उपचार के बाद स्थिति सामान्य हुई। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि सुबह से देर शाम मंदिर के पट खुलने तक लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। संभवत: इस तरह श्रद्धालुओं के आने का क्रम पांच जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed