फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari Temple: सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्था हुई ध्वस्त, नगर में रहा भीषण जाम

Mon, 20 Feb 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 08:03 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Devotees throng Thakur Banke Bihari temple on Somvati Amavasya in Mathura
मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी मथुरा में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यहां ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों का रेला टूट पड़ा। इसे नियंत्रित करने के प्रयास विफल रहे। भीड़ में फंसे लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिसकर्मी भी भीड़ देखकर घबरा गए। दिन में कई बार मंदिर के बाहर गलियों में व्यवस्थाएं बिगड़ते-बिगड़ते रह गईं। 



ज्ञात हो कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भीषण हादसा हो गया था। इसके बाद भी प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो सका। इसके कारण मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के सभी उपाय फेल साबित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस टीम व्यवस्थाओं को सुधारने में नाकाम दिख रही है। 

Devotees throng Thakur Banke Bihari temple on Somvati Amavasya in Mathura
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

सड़कें रहीं जाम, पुलिस व्यवस्था नाकाम 

भारी भीड़ की वजह से वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। लगभग हर तिराहे और चौराहे पर जाम के हालात रहे। मुख्य सड़कों के हालात और भी खराब हैं। 

Devotees throng Thakur Banke Bihari temple on Somvati Amavasya in Mathura
जाम से जूझते राहगीर - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को वृंदावन की सड़कों पर जाम के हालात रहे। अटल्ला चुंगी से लेकर नगर निगम चौराहे तक दो किलोमीटर जाम लगा रहा। इससे शहर के अंदर रहने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees throng Thakur Banke Bihari temple on Somvati Amavasya in Mathura
मंदिर के बाहर जमा श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के बाहर और अंदर भीड़ का भारी दबाव रहा

शायद यही कारण रहा कि शनिवार, रविवार को भीड़ का भारी दबाव मंदिर तक रहा। ऐसे ही हालात सोमवार को अमावस्या पर बने रहे। सुबह से ही मंदिर के बाहर और अंदर भीड़ का भारी दबाव रहा। मंदिर के अंदर लगे निजी सुरक्षाकर्मी भीड़ को बाहर निकालने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन नाकाम रहे।

विज्ञापन
Devotees throng Thakur Banke Bihari temple on Somvati Amavasya in Mathura
सुरक्षाकर्मी भीड़ को बाहर निकालने के लिए प्रयास करते रहे - फोटो : अमर उजाला
ऐसे ही हालात शाम को भी बने रहे। लोग एक-दूसरे से बिल्कुल सट कर खड़े रहे। वृंदावन में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसको नियंत्रित करने की प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं नाकाम रहीं। मंदिर परिसर के आसापास भीड़ का दबाव रहा तो नगर में राहगीर जगह-जगह यातायात की समस्या से जूझते नजर आए।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed