Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees throng for 'Yam Dwitiya' ritual bath; questions raised regarding arrangements

Mathura News: यम द्वितीया स्नान पर उमड़े श्रद्धालु, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng for 'Yam Dwitiya' ritual bath; questions raised regarding arrangements
मथुरा। भाई-बहन के प्रेम और आस्था का पर्व यम द्वितीया मंगलवार को यमुना के विश्राम घाट सहित विभिन्न घाटों पर मनाया गया। सुबह से ही स्नान को भक्तों की भीड़ उमड़ी। हालांकि मुख्य स्नान आज बुधवार को होगा। अव्यवस्थाओं पर तीर्थ पुरोहितों ने सवाल उठाए तो चतुर्वेद समाज ने व्यवस्थाएं संभाली
विज्ञापन

यम द्वितीया पर मंगलवार सुबह से ही विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। यहां भाई-बहनों ने यमुना में स्नान कर पर्व की परंपरा निभाई। हालांकि मुख्य स्नान बुधवार को माना गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर सफाई, प्रकाश, खोया-पाया केंद्र और गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। माथुर चतुर्वेद परिषद ने श्रद्धालुओं की सहायता के लिए खोया-पाया केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

महामंत्री संजय अल्पाइन ने बताया कि युवाओं की दो दिन तक चार सत्र में ड्यूटी लगाई है। अध्यक्ष राजन पाठक ने पदाधिकारियों सहित नाव से घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दो दिन तक श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में जुटे रहेंगे। इस दौरान नीरज चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, पुनीत चतुर्वेदी, मनोज पाठक, गोपाल सालिगराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ ने यम द्वितीया को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ स्थानों पर कीचड़ और गंदगी मिलने तथा स्नान के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं दिखने पर चिंता जताई। उन्होंने नगर निगम से घाटों की सफाई और सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त कराने की मांग की।

पदाधिकारियों ने यमुना में पर्याप्त स्वच्छ जल उपलब्ध कराने, मेले के बजट का ब्योरा सार्वजनिक करने और जरूरत पड़ने पर खर्च की जांच कराने की मांग उठाई। ब्रज मंडल महामंत्री यज्ञदत्त चतुर्वेदी शास्त्री ने यम द्वितीया मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग दोहराई। इस दौरान संयोजक अजय चतुर्वेदी, ब्रज मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल उपाध्याय, संरक्षक कपिलानंद चतुर्वेदी, भूपेंद्र चतुर्वेदी गप्पी, जितेंद्र नाथ व्यास, धर्मयात्रा संघ के राजेश गोयल, मृदुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed