फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees prepare to celebrate Diwali at the shrine of Banke Bihari.

Mathura News: श्रृद्धालुओं ने की बांकेबिहारी के दर पर दिवाली मनाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees prepare to celebrate Diwali at the shrine of Banke Bihari.
वृंदावन। ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। हमेशा की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने बिहारीजी के दर्शन कर दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं ने एक दो दिन पहले ही आकर होटलों और धर्मशालाओं में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन

देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है। श्रीबांकेबिहारी के श्रद्धालुओं ने होली की तरह दिवाली पर भी शुभ मुहूर्त में दर्शन कर लाभ उठाने का मन बनाया है। मंदिर के सेवायतों के अनुसार दिवाली के दिन ठा. श्रीबांकेबिहारी स्वर्ण जड़ित आभूषण पहनेंगे। इसके साथ ही उनके लिए विशेष पोशाक तैयार कराई गई है। दिवाली के बाद भाईदूज से उनके शीतकालीन दर्शन होंगे। सर्दियों के मौसम में ठाकुरजी को विशेष रुप से सूखे और गर्म मेवों का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन

दिवाली की शाम मंदिर के गर्भगृह के आगे जगमोहन में चांदी के दीपक से दीपदान भी किया जाएगा। इसके बाद इस पावन बेला में ठाकुरजी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर में दीपक जलाएंगे। बताया जाता है कि यह विशेष फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed