फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees played Holi with Aaradhya at Shri Dwarkadhish Temple in Vrindavan

Mathura Holi 2024: द्वारकाधीश मंदिर में होली गीतों पर झूमीं महिलाएं, पुरुषों ने ढोल-मृदंग के साथ किया गायन

Thu, 07 Mar 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 03:02 PM IST
सार

Mathura Holi 2024: द्वारकाधीश मंदिर में होली गीतों पर महिलाएं-युवतियां जमकर झूमीं। वहीं पुरुषों ने ढोल-मृदंग बजाकर होली गीतों का गायन किया। इस मौके पर गुलाल भी उड़ाया गया। 

विज्ञापन
Devotees played Holi with Aaradhya at Shri Dwarkadhish Temple in Vrindavan
Mathura Holi 2024: द्वारकाधीश मंदिर में होली गीतों पर झूमीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बृहस्पतिवार को श्री द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों ने आराध्य संग होली खेली। राजभोग के दर्शन के बाद प्रसादी गुलाल उड़ाया गया। गुलाल लगने से भक्त खुद को धन्य समझ रहे हैं। इन दिनों में वृंदावन में चंहुओर में होली की रंगत है। यहां 40 दिवसीय होलिकोत्सव मनाया जा रहा है

विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन में वसंत पंचमी से होली का उत्सव शुरू हो गया है। इस 40 दिवसीय उत्सव में शामिल होने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वह आराध्य संग होली खेलकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। श्री द्वारकाधीश मंदिर में महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया। वहीं पुरुषों ढोल-मृदंग बजाकर होली गीतों का गायन किया।  

विज्ञापन

Devotees played Holi with Aaradhya at Shri Dwarkadhish Temple in Vrindavan
Mathura Holi 2024: द्वारकाधीश मंदिर में पुरुषों ने ढोल-मृदंग के साथ होली गीतों का गायन किया। - फोटो : अमर उजाला

महिला श्रद्धालुओं ने भी ब्रज की होली का लिया आनंद

सुदूर क्षेत्रों से आए श्रद्धालु प्रसादी गुलाल पाकर आराध्य का धन्यवाद कर रहे हैं। इस दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। महिला श्रद्धालुओं ने ब्रज की अनूठी होली का पूरा आनंद लिया। होली के पदों और गीतों पर नृत्य जमकर झूमीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed