फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees played Holi with Aaradhya at Radhavallabh temple in Vrindavan Mathura

Mathura Holi 2024: राधावल्लभ मंदिर में भक्तों ने आराध्य संग खेली होली, खूब उड़ा प्रसादी गुलाल

Wed, 28 Feb 2024 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 01:45 PM IST
सार

Mathura Holi 2024: वृंदावन स्थित राधावल्लभ और ठाकुर राधा रमण लाल मंदिर में भक्तों ने आराध्य संग होली खेली। इस मौके पर प्रसादी गुलाल जमकर उड़ाया गया। 

विज्ञापन
Devotees played Holi with Aaradhya at Radhavallabh temple in Vrindavan Mathura
Mathura Holi 2024: राधावल्लभ मंदिर में भक्तों ने आराध्य संग खेली होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को राधावल्लभ मंदिर में भक्तों ने आराध्य संग होली खेली। इस मौके पर प्रसादी गुलाल जमकर उड़ा गया। गुलाल लगने से भक्त खुद को धन्य समझ रहे हैं। इन दिनों में वृंदावन में चंहुओर में होली की रंगत है। यहां 40 दिवसीय होलिकोत्सव मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन में वसंत पंचमी से होली का उत्सव शुरू हो गया है। इस 40 दिवसीय उत्सव में शामिल होने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वह आराध्य संग होली खेलकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। राधावल्लभ मंदिर में सुबह आरती के पश्चात गोस्वामी ने ठाकुर जी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। 

विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं ने भी ब्रज की होली का लिया आनंद

सुदूर क्षेत्रों से आए श्रद्धालु प्रसादी गुलाल पाकर आराध्य का धन्यवाद कर रहे हैं। इस दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। महिला श्रद्धालुओं ने ब्रज की अनूठी होली का पूरा आनंद लिया। होली के पदों और गीतों पर नृत्य जमकर झूमीं। इसी प्रकार वृंदावन के ठाकुर राधा रमण मंदिर में भी ठाकुर राधा रमण लाल का प्रसादी गुलाल भक्तों पर आरती के दौरान बरसाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली गीतों पर नृत्य करतीं महिला व युवतियां

Devotees played Holi with Aaradhya at Radhavallabh temple in Vrindavan Mathura
होली गीतों पर नृत्य करतीं महिला व युवतियां - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा श्रीद्वारकाधीश मंदिर में भी राजभोग के दर्शन के दौरान होली उत्सव मनाया गया। इस दौरान होली गीतों पर महिला, युवतियों ने नृत्य किया। वहीं पुरुष श्रद्धालुओं ने गीतों का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed