Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees Overcome with Emotion Upon Hearing the Account of the Ram-Bharat Reunion

Mathura News: राम-भरत मिलाप का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees Overcome with Emotion Upon Hearing the Account of the Ram-Bharat Reunion
कथा व्यास स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का स्वागत करते दानघाटी मंदिर सेवायत पवन कौशिक। 
राम-भरत मिलाप का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर
विज्ञापन

फरह (मथुरा)। दीनदयाल कामधेनु गोशाला अनुसंधान केंद्र, परखम में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन भक्ति, वैराग्य और वात्सल्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के श्रीमुख से राम-भरत मिलाप प्रसंग का सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास, अयोध्यावासियों के शोक और भरत-राम मिलाप का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम की कथा का श्रवण मन के सभी विकारों को दूर कर अंतःकरण को शुद्ध करता है। उन्होंने भगवान श्रीराम को वैराग्य कुल भूषण बताते हुए कहा कि जैसे पवित्र नदियों में स्नान से आत्मा निर्मल होती है, वैसे ही रामकथा का श्रवण जीवन को पावन बना देता है। उन्होंने गोसेवा का महत्व भी बताया।
विज्ञापन

कथा में कई संत-महंतों के साथ दानघाटी मंदिर के सेवायत पवन कौशिक परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने गिरिराजजी का प्रसादी दुपट्टा पहनाकर कथावाचक का स्वागत किया तथा प्रसाद भेंट किया। इस दौरान माधव दास मौनी बाबा, गोस्वामी मधुसूदन महाराज, स्वामी कृष्णानंद महाराज, संत सत्यमित्रानंद महाराज और स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज मौजूद रहे। षष्ठम दिवस की कथा का शुभारंभ साधना कौशिक एवं सुरेश कौशिक ने व्यासपीठ के पूजन के साथ किया गया। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण, पूर्व मंत्री सतीश अवाना व सविता अवाना, विधायक राजकुमार सहयोगी ने भी कथा का श्रवण किया। संचालन आचार्य पवन दत्त मिश्र ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed