फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees gathered to have darshan of Dauji Maharaj's feet

Mathura News: दाऊजी महाराज के चरण दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to have darshan of Dauji Maharaj's feet
श्री दाऊजी महाराज
बलदेव (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर वर्ष में एक बार होने वाले श्री दाऊजी महाराज के विशेष चरण दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माखन मिश्री व सतुआ का भोग लगाया। फूल बंगला सजाया गया।
विज्ञापन


पुजारी रामनिवास शर्मा बंटी ने बताया वर्ष में एक बार ठाकुरजी के चरण दर्शन व विशेष शृंगार का आयोजन किया जाता है। दाऊजी महाराज को गर्मी में शीतला प्रदान करने के लिए सत्तू निवेदित किया गया। प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। श्री दाऊजी महाराज को हाथ से झूला झूलाने वाला पंखा लगाया गया। भक्तों ने पंखा झुलाया। संवाद
विज्ञापन





मंदिर का दोपहर बाद का समय बदला

बलदेव। अक्षय तृतीया से हरियाली तीज तक श्रीदाऊजी महाराज मंदिर के दोपहर बाद खुलने का समय परिवर्तित हो गया है। मंदिर सुबह 6 से 11:30 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तक खुलेगा। रात में 7 से 9 बजे तक ठाकुरजी के दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया सुबह व रात्रि का समय यथावत रहेगा। दोपहर बाद के समय में परिवर्तन किया गया है। श्री दाऊजी महाराज मंदिर में अब तक दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक दर्शन का समय था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed