{"_id":"61d6f9664e167c653339dae1","slug":"devotees-gathered-for-the-darshan-of-mahalakshmi-queued-up-mathura-news-mtr511351733","type":"story","status":"publish","title_hn":"महालक्ष्मी के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महालक्ष्मी के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, लगी कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट। पौष माह के बृहस्पतिवार को बेलवन में महालक्ष्मी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दर्शन करने वालों की लाइन 500 मीटर तक लंबी लगी। इतना ही नहीं पुलिस व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को जाम का भी सामना करना पड़ा। लोग प्रशासन को कोसते देखे गए।
पौष माह के तीसरे बृहस्पतिवार को बेलवन में महालक्ष्मी जी का मेला लगा। इसमें महालक्ष्मी के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मान्यता है कि मां लक्ष्मी जी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु गजक, रेवड़ी का भोग लगाते हैं। इसके अलावा दर्शन करते समय कई श्रद्धालुओं की जेब एवं सोने की जंजीरों को जेब कतरों ने पार कर दिया।
रोते-रोते श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इतना ही नहीं पुलिस व्यवस्था सही न होने के कारण श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। हाथरस के सुरेश सिंह ने बताया कि इतनी खराब व्यवस्था उन्होंने आज तक नहीं देखी है। जो इस बार मेले में दिखाई दी है। इस मौके पर उदय सिंह, गिरधारी लाल, किशोरी लाल, धर्मवीर सिंह, खेमो ठाकुर आदि मौजूद रहे।