फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotee donate golden shoe to bankebihari

बांकेबिहारी को अर्पित कीं स्वर्ण रजत जूती

Mon, 01 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
devotee donate golden shoe to bankebihari
जनजन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की भाव सेवा के अंतर्गत मनौती पूरी होने पर एक भक्त ने उन्हें स्वर्ण-रजत एवं जवाहरातों से सुसज्जित जूती की एक जोड़ी अर्पित की है। रविवार को सोशल मीडिया पर यह खबर और जूती का फोटो वायरल हो गया। लोगों में उत्सुकता के साथ इसकी चर्चा होती रही। जबकि मंदिर सेवायत और मंदिर प्रबंधन ने इस तरह के चढ़ावे से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन


बताया गया 27 या 28 मई को भक्त की ओर से यह चढ़ावा चढ़ाया गया। इसे पूरी तरह गुप्त रखा गया। तीन दिन बाद रविवार को बांकेबिहारी मंदिर के कई सेवायतों में स्वर्ण-रजत जूती के चढ़ावे की चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर ये सूचना जूती के फोटो के साथ वायरल हो गई। जूती की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इस खबर से नगर में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि 27 मई को सुबह राजभोग सेवाधिकारी जुगल गोस्वामी और शाम के शयन भोग अधिकारी दिलीप गोस्वामी ने उनकी सेवा के दौरान इस प्रकार के चढ़ावे से साफ इंकार किया है। मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने भी कहा कि स्वर्ण, रजत जूती चढ़ाए जाने का ऐसा मामला मंदिर प्रबंधन की जानकारी में नहीं है। उन्होंने इस चर्चा को मात्र अफवाह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed