फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotee died after getting under crowd pressure at Banke Bihari temple in Vrindavan

श्रद्धा का सैलाब दे गया गम: बांके बिहारी के दर्शन को आए श्रद्धालु की मौत, भीड़ में दबकर तोड़ दिया दम

Thu, 04 Apr 2024 12:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

वृंदावन में श्रद्धा का सैलाब गम दे गया। यहां बांके बिहारी के दर्शन को आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। उसने भीड़ में दबकर दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
devotee died after getting under crowd pressure at Banke Bihari temple in Vrindavan
बांके बिहारी के दर्शन को आए श्रद्धालु की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को भीड़ में दबकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के चलते दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की तबीयत लगभग हर दिन बिगड़ती है। आराध्य के दर्शन करने की चाहत में सुबह से भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। समय बीतने के साथ यह रेला बढ़ता गया। बांके बिहारी मंदिर में सुबह करीब 10:40 पर एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


मंदिर के सुरक्षा गार्ड भीड़ से निकलकर गेट नंबर-1 से बाहर ले गए। इसके बाद पुलिस और गार्ड उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां डॉक्टर तन्वी दुआ ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र लगभग 35 वर्ष के करीब है। उसके पास हल्दीराम का बिल, कंघा, चश्मा मिला है। एसआई अशोक कौशिक श्रद्धालु की पहचान कराने के प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर हो गई थी मुंबई के श्रद्धालु की मौत

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब भीड़ में किसी श्रद्धालु की मौत हुई है। इससे पहले कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही की बात करें तो होली पर बांके बिहारी के दर्शन को आए मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी 68 वर्षीय सुनील पुत्र किशोरी लाल की मौत हो गई थी। 

40 लोगों के साथ आए थे

सुनील 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली के अवसर पर दर्शन करने आए थे। श्रद्धालुओं का यह दल लोई बाजार स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरा था। सुबह अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए सुनील बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर-एक से वे बाहर आए तभी चबूतरे पर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed