{"_id":"690e50abac664aedb701159b","slug":"development-work-is-being-carried-out-in-the-village-of-sabla-costing-lakhs-of-rupees-mathura-news-c-412-1-mt21013-2361-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गांव सबला में लाखों रुपये से कराए जा रहे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गांव सबला में लाखों रुपये से कराए जा रहे विकास कार्य
विज्ञापन
फोटो 1: गांव सबला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी व मंचासीन
सौंख। जिला पंचायत की निधि से हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम गांव नगला सबला में आयोजित किया गया। करीब 75 लाख रुपये की धनराशि के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया।
लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने किया। ग्रामीणों ने किशन चौधरी का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। गांव में मुख्य मार्ग से 800 मीटर और श्मशान स्थल मार्ग पर 500 मीटर खड्ंजा, करीब 120 मीटर श्मशान स्थल मार्ग पर सीमेंट पाइप लाइन, सबला-गुलाल मार्ग 800 मीटर सीसी सड़क, गांव बैरु में 170 मीटर सीसी सड़क, नगला शेरा में 325 मीटर सीसी सड़क आदि का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया।
किशन चौधरी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर गांव-गांव विकास कार्य हो रहे हैं। जनपद में जिला पंचायत की निधि से विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, वेदपाल सिंह, कृष्णा कुंतल, रनवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, सत्यवीर सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।