{"_id":"58f659504f1c1b1974472ba1","slug":"development-authority-collapses-the-huoses","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग में विप्रा ने 14 मकान ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग में विप्रा ने 14 मकान ढहाए
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
राधाकुंड में ढहाए मकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर एनजीटी में होने जा रही सुनवाई से एक दिन पहले मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने जेसीबी से गुर्जर कालोनी के 14 मकान ध्वस्त कर दिए। प्राधिकरण का नोटिस मिलने के बाद मकान स्वामियों ने इन्हें पहले ही खाली कर दिया था।
दो दिन पहले ही गुर्जर कालोनी में वन विभाग ने आठ मकान गिराए थे। मंगलवार को यहां पुलिस बल के साथ विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची। विप्रा सचिव विजय कुमार के निर्देशन में जेसीबी से 14 मकान तोड़ दिए गए। ये मकान राधा रमन मुरैना वाले, बाबा बिर्जु कौशिक, बलवान, दीवान, काठिया बाबा, देवी दयाल, विजय कुमार, गीता, धीरानंद, किन्ना, चंदन, तोता, बल्लू के बताए गए। मौके पर मकान मालिकों के परिवारीजनों को विलाप करते हुए देखा गया।