फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devalaya Samiti to Appeal to the President for the Uninterrupted Flow of the Yamuna

Mathura News: यमुना की अविरल धारा के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाएगी देवालय समिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Devalaya Samiti to Appeal to the President for the Uninterrupted Flow of the Yamuna
वृंदावन। रंगजी मंदिर के बड़े बगीचे में आयोजित ब्रज वृंदावन देवालय समिति की बैठक में सेवायतों और प्रबुद्धजनों ने यमुना की दुर्दशा पर चिंता जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री तथा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर यमुना को प्रदूषण मुक्त और अविरल बनाने की मांग करेगा।
विज्ञापन

आलोक गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ब्रज के प्राचीन मंदिरों में ठाकुरजी का अभिषेक, राजभोग की रसोई और धार्मिक अनुष्ठान सदियों से यमुना जल से ही संपन्न होते आए हैं। वर्तमान में यमुना के दूषित जल के कारण इन परंपराओं के निर्वहन में कठिनाइयां आ रही हैं। संचालन करते हुए जगन्नाथ पोद्दार ने कहा कि कहा कि विकास योजनाएं यमुना की प्राकृतिक धारा में बाधक नहीं बननी चाहिए। राष्ट्रपति के वृंदावन दौरे को देखते हुए समिति ने पत्र और मीडिया के माध्यम से विशेष अपील की है। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में तय किया गया कि यमुना की निर्मलता और अविरलता के लिए केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। बैठक में अनघा श्रीनिवासन, बिहारी लाल वशिष्ठ, राजेश पाठक, मनष पारीक, रामकृष्ण दास, गोपाल कृष्ण गोस्वामी, आचार्य दीपक गोस्वामी, रजत गोस्वामी, जय किशोर गोस्वामी, गोपेश कृष्ण गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed