फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deputy CM Keshav Maurya visit Parkham on May 13

मथुरा को बड़ी सौगात: छात्राओं के हॉस्टल, पशु चिकित्सालय और हर्बल गार्डन...डिप्टी सीएम करेंगे लोकार्पण

Tue, 05 May 2026 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 01:28 PM IST
सार

फरह के परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 13 मई को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान छात्रावास, पशु चिकित्सालय, हर्बल गार्डन सहित कई महत्वपूर्ण संरचनाओं का उद्घाटन होगा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya visit Parkham on May 13
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 मई को दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊग्राम परखम आएंगे। वह यहां दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति के तत्वावधान में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को परखम स्थित अशोक सिंघल सभागार में आयोजित बैठक में समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने बताया कि 13 मई को हवन, गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 10ः30 से केंद्र पर होगा। लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर 1 एक बजे से नवधा सभागार में रखा गया है। इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और कथा मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री छात्राओं के हॉस्टल, पशु चिकित्सालय, स्टूडियो व हर्बल गार्डन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कन्वेशन सेंटर और स्टाफ क्वार्टर के भूमि पूजन और बुनकर केंद्र में स्थापित नवीन मशीन के पूजन का कार्यक्रम भी होगा।
 
विज्ञापन

भोजन व्यवस्था में शिवकुमार शर्मा, जगमोहन पाठक, महिपाल, नत्थीलाल, अमित जैन, पूजन व्यवस्था में राकेश शर्मा, अतिथि व्यवस्था में शशिकांत, विनीत शर्मा, मनोज, राम पाठक रहेंगे। मंच व्यवस्था चंदशेखर एवं मीडिया प्रबंधन मुकेश शर्मा देखेंगे। अन्य व्यवस्थाओं में गोविंद, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेश, नरेंद्र पाठक, उमेश शर्मा, जगदीश रहेंगे। बैठक में संयोजक अजीत महापात्र, डॉ अनुराग शर्मा, डॉॅॅ. केएमएल पाठक, मनोज एवं चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed