{"_id":"65298359bc2542a89b02ba93","slug":"deputy-chairman-of-municipal-corporation-will-be-from-vrindavan-mathura-news-c-369-1-mt11001-1820-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन से होगा नगर निगम में उपसभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन से होगा नगर निगम में उपसभापति
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कैबिनेट बैठक सोमवार को होने जा रही है। बैठक के लिए निर्धारित एजेंडा जारी कर दिया गया है। इसके तहत नगर निगम अब वृंदावन में 19 प्रमुख स्थलों पर वृंदावन से जुड़े संत और महापुरुषों की मूर्तियां लगाने और 13 राशन की दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में बदले जाने का फैसला करेगा। इसके साथ ही बैठक में सदन के उपसभापति का भी चयन किया जाना है। संभावना है कि यह सम्मान वृंदावन क्षेत्रों को ही मिलेगा।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के निर्वाचित वर्तमान बोर्ड की पहली अहम कैबिनेट बैठक सोमवार को होने जा रही है। इससे पहले निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण उपरांत शासन के निर्देशों के तहत बैठक की औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। अब प्रस्तावित अहम बैठक के लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा राजकीय संग्रहालय में मूर्ति कला पर आयोजित प्रतियोगिता में तैयार कराई गई संत और महापुरुषों की मूर्तियों को वृंदावन के प्रमुख स्थलों पर स्थापित किए जाने का फैसला लिया जाना है। इसके अलावा सरकारी सस्ते गल्ले की 13 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में तैयार करने का भी प्रस्ताव है। इस पर 1.10 करोड़ के खर्च का अनुमान है।
इसके साथ ही कैबिनेट बैठक उपसभापति का चयन भी करेगी। संभावना है कि यह सम्मान वृंदावन क्षेत्र के पार्षद को ही मिलेगा। इसका चयन भाजपा ने कर लिया है। इस चयन में भाजपा संगठन ने महापौर का निवास मथुरा क्षेत्र में होने के कारण उपसभापति का चयन वृंदावन से किया है। इसके साथ ही महापौर वैश्य होने पर उपसभापति के लिए ब्राह्मण के रूप में नए चेहरे को प्राथमिकता दी गई है। पिछले बोर्ड में भी वृंदावन से निर्वाचित पार्षद राधाकृष्ण पाठक को ही इस पद पर चयनित किया था।