{"_id":"601abdc28ebc3e4a6117e769","slug":"deoraha-baba-ashram-upstream-mathura-news-agr4790986185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने यमुना किनारे बनाए अपस्ट्रीम कटाव निरोधक का किया ई-लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने यमुना किनारे बनाए अपस्ट्रीम कटाव निरोधक का किया ई-लोकार्पण
मथुरा। यमुना किनारे बनाए गए अपस्ट्रीम कटाव निरोधक का ई-लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यना?
- फोटो : MATHURA
Link Copied
मांट (मथुरा)। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा मांट क्षेत्र में यमुना किनारे देवरहा बाबा आश्रम के निकट बाढ़ से बचाव के लिए अपस्ट्रीम कटाव निरोधक बनाया गया है। इसका ई-लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
विज्ञापन
मांट क्षेत्र में यमुना किनारे देवरहा बाबा आश्रम के निकट बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा पौने आठ करोड़ की लागत से अपस्ट्रीम कटाव निरोधक बनाया गया है। इसका ऑनलाइन लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद हेमामालिनी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बचन सिंह ने बताया कि 7.74 करोड़ रुपये की इस योजना का ऑनलाइन लोकार्पण कुंभ मेला से पहले किया गया है। इस अपस्ट्रीम से यमुना में आने वाली बाढ़ से मंदिरों को अब कोई खतरा नहीं है, जबकि यमुना में जब पानी आता है तो ब्रह्मर्षि देवरहा आश्रम समाधि स्थल तक खतरा बना रहता है। पांच बोल्डर स्टैंड और चार परक्यूपाइल बनाए गए हैं। इस मौके पर निकुंज कुमार जेई, संजीव तिवारी सहायक अभियंता, लवगुरु महाराज एवं मांट थाना और वृंदावन पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।