फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deoraha Baba Ashram,Upstream

सीएम ने यमुना किनारे बनाए अपस्ट्रीम कटाव निरोधक का किया ई-लोकार्पण

Wed, 03 Feb 2021 08:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Deoraha Baba Ashram,Upstream
मथुरा। यमुना किनारे बनाए गए अपस्ट्रीम कटाव निरोधक का ई-लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यना? - फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा मांट क्षेत्र में यमुना किनारे देवरहा बाबा आश्रम के निकट बाढ़ से बचाव के लिए अपस्ट्रीम कटाव निरोधक बनाया गया है। इसका ई-लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
विज्ञापन

मांट क्षेत्र में यमुना किनारे देवरहा बाबा आश्रम के निकट बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा पौने आठ करोड़ की लागत से अपस्ट्रीम कटाव निरोधक बनाया गया है। इसका ऑनलाइन लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद हेमामालिनी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बचन सिंह ने बताया कि 7.74 करोड़ रुपये की इस योजना का ऑनलाइन लोकार्पण कुंभ मेला से पहले किया गया है। इस अपस्ट्रीम से यमुना में आने वाली बाढ़ से मंदिरों को अब कोई खतरा नहीं है, जबकि यमुना में जब पानी आता है तो ब्रह्मर्षि देवरहा आश्रम समाधि स्थल तक खतरा बना रहता है। पांच बोल्डर स्टैंड और चार परक्यूपाइल बनाए गए हैं। इस मौके पर निकुंज कुमार जेई, संजीव तिवारी सहायक अभियंता, लवगुरु महाराज एवं मांट थाना और वृंदावन पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed