{"_id":"6776dcb1b49eeac3380faf48","slug":"dense-fog-slowed-down-the-speed-of-vehicles-mathura-news-c-369-1-mt11009-123066-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
सुबह 10 बजे हाइवे पर कोहरे के बीच होकर गुजरते वाहन
मथुरा। नए साल की शुरुआत से ही घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। कोहरे और शीतलहर के कारण बृहस्पतिवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह में दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। उधर, कोहरे के कारण ट्रेनों और बसों के संचालन पर भी असर पड़ा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
सुबह जब लोग उठे तो घना कोहरा देख घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सर्द हवा और कोहरे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हाईवे पर सुबह से दोपहर तक वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। सुबह 8 बजे हाईवे पर दृश्य 20 मीटर के आसपास रही। यही हाल जिले के अन्य हिस्सों में भी रहा। शीतलहर से बचाव के लिए लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते दिखे।
जगह-जगह लगे गैस हीटर के आसपास भी लोग जमे नजर आए। सर्दी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की संख्या घट गई है, वहीं पहले दिन ही 8 से अधिक गाड़ियां पांच से 6 घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन पर पहुंचीं। इसकी वजह से यात्रियों को कड़ाके की ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने जनवरी में ऐसा ही घना कोहरा और भीषण सर्दी पड़ने के आसार जताए हैं।