{"_id":"6173097e01ecaa168f0f886f","slug":"dengue-killed-three-including-two-children-mathura-news-mtr5074326151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से दो बच्चों सेहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से दो बच्चों सेहित तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर डेंगू-बुखार से तीन की मौत हो गई। साथ ही पिछले 24 घंटे में ११ डेंगू के नए मरीज मिले हैं।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा गढ़ी बालकिशन में डेंगू बुखार से 10 वर्षीय कान्हा पुत्र सुरेश की मौत हो गई। बताया गया है कि कान्हा पिछले एक सप्ताह से बीमार था। परिजन झोलाछाप से उसका इलाज करवा रहे थे। बच्चे की तबियत बिगड़ने पर उसे मथुरा ले गये लेकिन हालत गंभीर होने पर किसी भी अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी गांव में एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
इसके अलावा मृतक के परिवार में कई सदस्य बीमार पड़े हुए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने बताया कि बच्चे की झोलाछाप से इलाज के दौरान मौत हुई है,मामले की जांच की जा रही है। इधर फरह के ओल निवासी 20 वर्षीय बॉबी पुत्र कलुआ की शुक्रवार को जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई। उसे डेंगू होने पर परिवार के लोग पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां हालत में सुधार ना होने पर उसे जयपुर ले जाया गया।
कोसीकलां में एक 12 वर्षीय बच्चे ने डेंगू से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कोसीकलां के तागड़ा निवासी गुंजन के 12 वर्षीय बेटे लव को डेंगू होने पर फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। कोविड सेंटर प्रभारी डॉ.भूदेव ने बताया कि ११ डेंगू के नए मरीज मिले हैं।