फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Democracy is the soul of India: Dr. Lalit

लोकतंत्र भारत की आत्मा है : डाॅ. ललित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Democracy is the soul of India: Dr. Lalit
मथुरा। बीएसए कॉलेज में सोमवार को आपातकाल के 50 वर्ष और उसके लोकतांत्रिक सबक विषय पर गहन चर्चा हुई। मौका था खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय व कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में विकसित भारत–2047 विजन के तहत माय भारत संगठन द्वारा यूथ पार्लियामेंट का आयोजन। इसमें बीएसए कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है। आपातकाल जैसे दौर अस्थायी होते हैं और अंततः लोकतंत्र की ही विजय होती है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान बीएसए कॉलेज के विशाल शर्मा, उमंग अवस्थी और करन कुमार ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में पूर्व जिला जज उमाशंकर शर्मा, पूर्व सीडीओ आरएस गौतम, प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. वीपी राय तथा श्याम बाबू शुक्ल शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने मां सरस्वती एवं बाबू शिवनाथ के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने महारानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

माय भारत मथुरा के रामवीर शर्मा ने बताया कि विजेताओं को लखनऊ में होने वाले राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम डॉ. बीके गोस्वामी, डॉ. शांतनु, डॉ. यूके त्रिपाठी, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. अनु गर्ग, डॉ. रेखा राय, डॉ. एसके सिंह, डॉ. मधु त्यागी, डॉ. एसके राय, डॉ. बरखा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed