फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand to grant Tehsil status to Farah

Mathura News: फरह को तहसील का दर्जा देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demand to grant Tehsil status to Farah
फरह। क्षेत्र में फरह को तहसील का दर्जा देने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है।
विज्ञापन

मथुरा जिले की सदर तहसील शामिल फरह नगर पंचायत के रुप में जाना जाता है। ब्रिटिश काल में यह आगरा की तहसील के रुप में दर्ज था। सन् 1866 में इसे तहसील से नगर पंचायत बनाकर मथुरा में जोड़ दिया गया। वर्तमान में फरह ब्लॉक में 55 ग्राम पंचायतें, 83 राजस्व ग्राम सहित कुल 137 गांव आते हैं। मुख्यमंत्री के आठ अक्तूबर को प्रस्तावित दीनदयाल धाम आगमन पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं। दीनदयाल धाम के पूर्व निदेशक इं. राजवीरसिंह ने बताया कि वर्ष 1996 में फरह को तहसील बनाने के लिए तत्कालीन राजस्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही घोषणा करने वाले थे मगर किसी कारणवश ऐसा ना हो सका। बताया कि केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजकर दीनदयाल धाम स्टेशन पर उपरगामी पुल और ट्रेनों के संचालन व ठहराव की मांग उठाई गयी है। दीनदयाल धाम के राहुल शर्मा, नगला ह्दय के हरिओम, कौंह के मेघश्याम चौहान और गांव बेरी के नरेंद्र कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए इसे तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed