{"_id":"60d09fc38ebc3e33471b3605","slug":"demand-for-compensation-and-government-jobs-to-family-members-mathura-news-agr4966661112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी दे सरकार: मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी दे सरकार: मनोज
विज्ञापन
मथुरा। नाले में डूबकर दो युवकों की मौत पर परिजनों से शोक जताते हुए राष्ट्रीय लोकराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सरकार से मुआवजा और परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि अगर नगर निगम का ध्यान अपने-अपने कामों पर होता तो निश्चित रूप से इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकती थीं। सबका ध्यान धन कमाने पर लगा हुआ है। लापरवाही से आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। जतिन और अरमान का असमय जाना केवल एक मात्र घटना नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं एवं न्याय दिलाने के लिए जिस भी हद तक संघर्ष करना पड़ा, किया जाएगा।
किसान नेत्री राधा चौधरी ने खुले नाले-नालियाें व सीवर पर ढक्कन लगवाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव डॉ. देवेंद्र गुलशन, महावीर, मारुति सिंह, विनीत फौजदार, प्रवीण पहलावत, आशीष ठाकुर, सागर भोटियां, किशन कुमार एवं चित्रसेन उपस्थित रहे।