फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand Complete Ban Cow Slaughter Five Tehsils Today

Mathura News: गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, पांच तहसीलों में आज सौंपेंगे ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand Complete Ban Cow Slaughter Five Tehsils Today
बरसाना। गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर मथुरा की पांच तहसीलों में आज सोमवार को उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह कदम गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

छाता, मांट, महावन, सदर और गोवर्धन तहसीलों में हजारों की संख्या में गोभक्त एकत्र होकर ज्ञापन सौंपेंगे। अभियान के जिला प्रभारी सुनील सिंह ब्रजदास ने रविवार को बताया कि मथुरा में इस मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि करीब एक लाख लोग हस्ताक्षर कर इस अभियान से जुड़ चुके हैं। गोभक्त और संत समाज हरिनाम संकीर्तन करते हुए जुलूस के रूप में उपजिलाधिकारी कार्यालयों तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इन यात्राओं में गोमाता को आगे रखा जाएगा, जो अभियान का प्रतीक बनेगी। इसके लिए सभी स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मुख्य मांग है। इसके साथ ही गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी मांग की जा रही है। केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि संरक्षण के लिए बोर्ड गठन और चारा सुरक्षा नीति लागू करने की भी मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed