फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi Youth Vrindavan with friends drowns in Yamuna

Mathura News: दिल्ली से दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आए युवक की यमुना में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi Youth Vrindavan with friends drowns in Yamuna
वृंदावन। दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आए युवक की रविवार सुबह यमुना स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने नाविकों के सहयोग से डूबे युवक को नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव को दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

शनिवार शाम दिल्ली के नरेला निवासी 18 वर्षीय देव अपने दोस्त सूरज और भरत के साथ वृंदावन घूमने आए थे। रात को ठहरने के बाद वह सुबह मंदिरों के दर्शन करने से पहले जुगलघाट पर यमुना स्नान करने पहुंचे। मूल रूप से बूढ़पुर अलीगढ़ निवासी देव अपने दोनों दोस्तों के साथ यमुना स्नान करने लगे। तभी वह गहरे पानी में डूब गए। दोस्तों ने साथी को बचाने के लिए शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने नाविकों की सहायता से युवक को नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी। मृतक के पिता रमेश ने पोस्टमार्टम एवं किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया और शव को अपने साथ दिल्ली ले गए। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि दिल्ली निवासी देव 12वीं का छात्र था। वह दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आया था। नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed