{"_id":"620a6c4f70990347be059098","slug":"delhi-captures-kosi-invitational-cricket-tournament-mathura-news-mtr513185676","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट पर दिल्ली का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट पर दिल्ली का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। रतीराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 35वें अंतरराज्जीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट महाकाली क्रिकेट क्लब, दिल्ली ने मुंबई को 19 रन से हरा कर जीत लिया। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने विजेता टीम को एक लाख 11 हजार रुपये तथा उपविजेता को 61 हजार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच का आरंभ भाजपा नेता तरुण सेठ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १२९ रन बनाए। मोहित ने 25, संदीप ने 23 व कुणाल ने 17 रन बनाएं। वैभव ने 4 व निक्की, विस्सू ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने अच्छी शुरूआत करते हुए पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 48 रन बना दिए। दिल्ली के गेंदबाज इमरान ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से चार ओवर में मात्र सात रन देकर तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। मुंबई की टीम 110 रन बनाकर आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच इमरान को दिया गया।
विज्ञापन
अंपायरिंग रोहतास चौधरी, अप्पू खान, कमेंट्री देवकी नंदन पांडेय और स्कोरिंग जीतू बंसल ने की। मैन ऑफ द सीरीज व वेस्ट बल्लेबाज का खिताब दिल्ली के खिलाड़ी नूर अली को मुकेश बंसल ने पांच हजार का इनाम दिया। इस मौके पर नरदेव चौधरी, श्याम प्रधान, कमल किशोर वार्ष्णेय, पीएल शर्मा, ललित अग्रवाल, वीरेंद्र चौधरी एडवोकेट, हरिओम गुप्ता, जिब्रान हुसैन एडवोकेट, करमवीर चौधरी, सतीश कुमार, होती चौधरी, हरिमोहन सैनी मौजूद रहे।