फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi airport officer raped on the pretext of marriage

दोस्ती में गंवाई आबरू: एयरपोर्ट की महिला अधिकारी शादी से पहले हुई गर्भवती, एक गलती ने जीवन किया बर्बाद

Mon, 30 Oct 2023 02:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 02:18 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात महिला अधिकारी को  ऑनलाइन साइट के जरिये नोएडा के युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। शादी के झांसे में फंसाकर उसके साथ आरोपी ने घिनौना काम किया। 

विज्ञापन
Delhi airport officer raped on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की एक युवती को ऑनलाइन साइट के जरिये नोएडा के युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव डालने पर उसकी निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारी पद पर तैनात है। हाईवे थाने में उसने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ये है मामला
हाईवे थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह 2019 में दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारी पद पर कार्यरत थी। वहां साथ रहने वाली दो सहेलियों ने शादी के लिए ऑनलाइन साइट पर प्रोफाइल बना दी। बेवसाइट पर रजनीश यादव पुत्र रामदास यादव निवासी सेक्टर 63, नोएडा से मुलाकात हुई। उसने खुद को व्यापारी बताया। उससे बातचीत होना शुरू हुई। आरोप है कि सितंबर 2020 को जब वह मथुरा स्थित घर पर अकेली थी, तो रजनीश घर आ गया। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद रजनीश का दिल्ली वाले फ्लैट और मथुरा घर पर आना जाना लगा रहा। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नवंबर 2022 में तबीयत बिगड़ गई। जांच कराई तो गर्भवती निकली।

ये भी पढ़ें-  Mathura: रेलवे ट्रैक पर मिली जूता फैक्टरी के लापता ठेकेदार की लाश, परिजन बोले-हत्या की गई; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाई गर्भपात की गोलियां
इसकी जानकारी होने पर रजनीश ने धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। जून 2023 तक शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। अब आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही निजी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसके डर से नौकरी छोड़नी पड़ी है। मामले में थाना हाईवे पुलिस को तहरीर दी है। सीओ रिफाइनरी श्वेता शर्मा के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें - UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed