फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deepak Transforms into a Cockroach, Frolics Near the Drain

Mathura News: कॉकरोच बने दीपक, नाले के पास की उछलकूद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deepak Transforms into a Cockroach, Frolics Near the Drain
यमुना के गिरने वाले नाले में कॉकरोच बनकर उतरे समाजसेवी दीपक शर्मा।
वृंदावन। यमुना प्रदूषण के खिलाफ शनिवार को अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार घाट स्थित यमुना में गिर रहे गंदे नाले के पास समाजसेवी दीपक शर्मा कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर पहुंच गए। यहां उन्होंने उछलकूद कर यमुना में व्याप्त गंदगी पर विरोध जताया। इस अनूठे प्रदर्शन को देखने के लिए घाट पर लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

समाजसेवी दीपक शर्मा ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर यमुना की सफाई में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के दावे किए जाते हैं लेकिन आज भी कई नाले सीधे नदी में गिर रहे हैं, जिससे पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के गीत पर डांस कर प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास किया। उनका कहना था कि यदि समय रहते गंदे नालों को बंद नहीं किया गया तो यमुना की स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि वृंदावन में यमुना का जल आचमन योग्य भी नहीं बचा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु प्रदूषित यमुना को देखकर दु:खी होते हैं। उन्होंने मांग की है कि यमुना में गिर रहे सभी छोटे-बड़े नालों को तत्काल बंद कर गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जाए। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और लोगों ने भी यमुना की सफाई की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed