{"_id":"6525988802e4d521aa0c3b54","slug":"deendayal-dham-security-arrangements-at-every-nook-and-corner-mathura-news-c-369-1-mt11005-1618-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सजा दीनदयाल धाम, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सजा दीनदयाल धाम, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन
मथुरा-फरह। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल धाम फरह में बुधवार से चार दिवसीय समारोह का आगाज होगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन ने सीएम योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया। उधर, दीनदयाल धाम की भव्य सजावट की गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सीएम की सभा व किसान संगोष्ठि के लिए करीब सात हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक वीआईपी गलियारा बनाया गया है। सुरक्षा टीम व एनएसजी के छह कमांडो ने भी डेरा डाल लिया है। सीएम योगी यहां 2 घंटे 10 मिनट तक रहेंगे। उधर, फरह में मेला समिति की जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ एक घंटे की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा हुई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र पाठक, स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल केशव से चर्चा के बाद हेलीपैड का निरीक्षण किया।
विविध आयोजन होेंगे
चार दिवसीय मेले में 400 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कवि सम्मेलन भी होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में कई तरह के झूले आए हैं। मौत का कुआं और आकाशीय आतिशबाजी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी।
विज्ञापन
सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
11.25 बजे हेलीपैड दीनदयाल धाम, नगला चंद्रभान पर आगमन
11.35 बजे जन्मभूमि स्मारक पर आगमन एवं पुष्पांजलि
11.55 बजे ग्रामोद्योग केंद्र पर आगमन
12.05 बजे मेले एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं किसान संगोष्ठी
01 बजे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग बैठक
1.45 बजे फरह से जन्मभूमि के लिए प्रस्थान
02 बजे रामलीला मैदान पर आगमन
2.05 बजे वृंदावन और गोवर्धन के लिए गोल्फ कार्ट का लोकार्पण
2.25 बजे जन्मभूमि पर दर्शन व पूजन
2.35 बजे आगरा के लिए हेलीकॉप्टर से रवानगी
संभलकर निकलें आज, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
मथुरा। फरह और मथुरा शहर में सीएम योगी के आगमन को लेकर बुधवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने कहा कि सीएम के आगमन से लेकर प्रस्थान तक डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
फरह में इस प्रकार रहेगा डायवर्जन
- फरह अंडरपास से दीनदयाल धाम की ओर सभी भारी/कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- सीएम के आगमन के समय फरह अंडरपास से वीआईपी कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को छोड़कर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- एनएच-19 दीनदयाल धाम कट (फतिहा कट) से वीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों को छोड़ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- जाजम पट्टी से गढ़ी पचौरी चौराहा से दीन दयाल धाम की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- अछनेरा की ओर से दीनदयाल धाम आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- दीनदयाल धाम के अंदर सीएम की फ्लीट के अलावा अन्य कोई वाहन नहीं जाएगा।
- सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल चौराहा से दीनदयालय स्मृति भवन के मध्य दोनों ओर से सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल चौराहा से दीनदयाल भवन गेट नंबर 1, 2 की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
मथुरा शहर में यह रहेगा डायवर्जन प्लान
- सीएम के आगमन के समय यादव तिराहा केजेएस रोड से रूपम सिनेमा तिराहा की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- मसानी चौराहा से रूपम तिराहा डीग गेट की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रूपम तिराहा से केजेएस गेट नंबर-3 की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कल्याण करोति तिराहा से रामलीला ग्राउंड की ओर सभी भारी/कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- आरएसएस कार्यालय तिराहा से रामलीला ग्राउंड की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- गेट नंबर-3 से केजेएस की ओर सीएम की फ्लीट के अलावा सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
01. जन्मस्थान-ईदगाह विवाद का फास्ट ट्रैक पर हो निस्तारण
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण अपने जन्मस्थान को पाने की लड़ाई 191 वर्षों से लड़ रहे हैं। कोर्ट में तारीख दर तारीख इतिहास के पन्नों को पलट रहे हैं। इस पीड़ा से हर ब्रजवासी गुजर रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी पहुंचेंगे। ऐसे में ब्रजवासियों की निगाह उनके इस विवादित मसले के रुख पर रहेगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पक्षकारों सहित समूचे ब्रजवासियों की मांग है कि सरकार इस मसले पर अपना रुख स्पष्ट करे। रामलला की तर्ज पर इस विवादित मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने को पैरवी करे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान का विवाद 15 मार्च 1832 से कोर्ट में चल रहा है। वर्तमान में 18 अलग-अलग पक्षकारों ने इसमें वाद दायर कर रखे हैं। सभी की एक ही मांग है कि सरकार इसमें अपना रुख स्पष्ट करे। पक्षकारों के साथ खड़ी होकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में इसका ट्रायल कराए और जल्द फैसला कराए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में हिंदुत्व की राजनीति को इसी मुद्दे के जरिये भाजपा लोगों को अपने पक्ष में कर सकती है। श्रीबांके बिहारी कॉरिडोर के बजट विवाद पर भी सीएम की ओर जनता की निगाहें टिकी हैं। कॉरिडोर के निर्माण को लेकर पैदा हुआ बजट का विवाद भी ब्रज के लिए बड़ा मुद्दा है। ब्रजवासियों का कहना है कि सरकार चाहे खुद पैसा खर्च करे, या मंदिर प्रबंधन समिति को मध्यस्थता के रास्ते पर लाए। इस विवाद का हल जल्द निकलना चाहिए।