फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   deeksha jayanti programe in mathura

घटयात्रा के साथ मुनि दीक्षा जयंती समारोह शुरू

Sun, 28 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 28 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
deeksha jayanti programe in mathura
घटयात्रा के साथ भगवान जंबू स्वामी महामस्त अभिषेक, मुनि दीक्षा जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया। विशाल घटयात्रा सिद्धक्षेत्र परिसर के चारों ओर घूमते हुए दोपहर 11 बजे सानंद संपन्न हुई।
विज्ञापन


घटयात्रा के माध्यम से सिद्धक्षेत्र की शुद्धि की गई इसके बाद दोपहर को मुनिश्री विहसंतसागर और मुनिश्री विजयेशसागर का चतुर्थ मुनि दीक्षा जयंती समारोह के अंतर्गत मंगलाचरण श्रमण ज्ञान भारती के छात्र भाई नीतेश जैन और चेतन जैन ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीवी कलाकार गजेंद्र चौहान ने कहा कि भारत की संस्कृति संतों के कारण ही पल्लवित है। भारतीय संस्कृति सिखाती है कि चाहे इस देश का राजा भी क्यों न हो वह भी अपने राज्य में बैठने वाले संत के चरणों की वंदना करके ही सिंहासन पर बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत शब्द दो अक्षरों स और त से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है सहना और त्यागना। जो संतों का आदर करते हैं वे कभी दुखी नहीं रहते।

मुनिश्री विजयेशसागर और मुनिश्री विहसंतसागर ने अपने चतुर्थ दीक्षा जयंती समारोह के अवसर पर गुरु के प्रति समर्पण भाव को रखते हुए कहा कि महाराज आपने जो हमको मुनिपद प्रदान किया है मोक्षमार्ग में लगाया है।

कार्यक्रम में मुकेश जैन दिल्ली, संजय जैन आगरा, सचिन जैन दिल्ली, लता जैन, मदनलाल बैनाड़ा, शिखरचंद्र, ओमप्रकाश जैन, नवीन जैन, अंजू जैन, ग्वालियर से आए विधायक नारायण कुशवाहा आदि थे।

राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्षसागर ने कहा कि हमारे दो हाथ है यदि 50 लोगों से लड़ने के लिए खड़े हो जाओगे तो कभी नहीं जीत पाओगे, लेकिन यही हाथ जब विनम्रता से जुड़ जाएंगे तो हजार व्यक्ति से भी जीत जाएंगे।


कार्यक्रम में जिले के अलावा दिल्ली, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, आगरा, कोसीकलां, कामा, भरतपुर, होडल, पलवल, जुरहरा, गोवर्धन, डीग, अलीगढ़, हाथरस, फीरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, जसवंतनगर आदि के श्रद्धालुओं ने भगवान जंबू स्वामी सिद्धक्षेत्र को वंदन मुनिश्री के चरणों में अपने आप को समर्पित किया। सोमवार से भगवान जंबू स्वामी का महामस्तकाभिषेक महोत्सव सुबह आठ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed