{"_id":"675bbbc70c3c2ebc550900ff","slug":"death-of-lady-sub-inspector-wore-uniform-after-her-father-s-death-died-married-a-year-ago-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा की मौत: शादी की पहली सालगिरह...ऐसे मातम में बदल गईं खुशियां, पिता के निधन के बाद पहनी थी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा की मौत: शादी की पहली सालगिरह...ऐसे मातम में बदल गईं खुशियां, पिता के निधन के बाद पहनी थी वर्दी
Fri, 13 Dec 2024 03:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Dec 2024 03:39 PM IST
सार
प्रयागराज के नैनी थाने में तैनात महिला दरोगा की मौत से हर कोई स्तब्ध है। नेहा शुक्ला के पिता भी पुलिस में ही थे। उनके निधन के बाद नेहा ने वर्दी पहनी। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
महिला दरोगा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में प्रयागराज के नैनी थाने में तैनात महिला दरोगा की मौत हो गई। 2018 में पिता की मौत के बाद महिला दरोगा नेहा शुक्ला ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली थी। शादी के बाद नौकरी करते हुए वह मायके और ससुराल दोनों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रयागराज के नैनी थाने में तैनात एसआई नेहा शुक्ला की शादी 8 दिसंबर 2023 को दिल्ली के नेहरू नगर निवासी आदेश कुमार के साथ हुई थी। शादी से पहले ही वह पुलिस में भर्ती हो गई थी। 2022-23 में ट्रेनिंग करने के बाद एक साल से प्रयागराज के नैनी थाने में एसआई की पद पर कार्यरत थी। पिछले दिनों छुट्टी लेकर घर आई थी। बृहस्पतिवार को उन्हें थाने में रिपोर्ट करनी थी। इसलिए पति के स्विफ्ट कार से प्रयागराज जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा हर्षवर्धन ने बताया कि नेहा मूल रूप से बांदा की रहने वाली थी। पिता फूलचंद शुक्ला ने गाजियाबाद में मकान बनवाया तो यहां रहकर ही उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की। बताया कि फूलचंद शुक्ला भी पुलिस में एसआई के पद पर थे। उनकी मृत्यु 2018 में हुई थी। इसके बाद नेहा ने कड़ी मेहनत करके अपने बल पर पुलिस में नौकरी पाई। बताया कि नेहा परिवार की छोटी बहन निधि शुक्ला प्राइवेट जॉब करती है, जबकि उसका भाई प्रांजुल शुक्ला अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
महिला दरोगा की मौत से मायका और ससुराल दोनों पक्ष में मातम छाया हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मायका और ससुराल पक्ष के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। इससे पहले ही मथुरा में रहने वाले रिश्तेदार पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि नेहा की मौत हो गई और पति आदेश कुमा गंभीर रूप से घायल है। आदेश कुमा की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें दिल्ली रेफर कराकर ले गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने महिला दरोगा के शव का कृष्णानगर स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया।