{"_id":"665e3f12b30fcf667f0f5c74","slug":"dead-body-of-youth-found-on-billochpura-railway-track-mathura-news-c-369-1-mt11006-114128-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिल्लोचपुरा रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिल्लोचपुरा रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश
विज्ञापन
मथुरा। बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि सोमवार सुबह बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान न्यू आगरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी गुरप्रसाद (32) पुत्र भरत सिंह के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि रविवार रात गुरप्रसाद कुछ दोस्तों के साथ बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन गया था। वहां से वापस लौटते समय गुरप्रसाद ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर मृतक के पास दो मोबाइल फोन पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ये हादसा है या फिर आत्महत्या की है। जीआरपी टीम इसकी जांच कर रही है।