फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of Yashoda of Alwar found in Govind Kund

Mathura News: गोविंद कुंड में मिला शव अलवर की यशोदा का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Yashoda of Alwar found in Govind Kund
गोवर्धन(मथुरा)। गांव आन्यौर के गोविंद कुंड में रविवार सुबह मिली महिला की लाश की शिनाख्त अलवर के डेरा निवासी यशोदा शर्मा पत्नी नरेंद्र शर्मा (24) के रूप में हुई। जांच कर रही पुलिस टीम को महिला की हत्या के विषय में कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का खुलासा मंगलवार को हो सकता है। महिला के हाथ पैर बंधे होने के साथ ही मुंह में ठुंसा कपड़ा उसकी हत्या की ओर इशारा कर रहा था। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी मृतका की शिनाख्त रविवार को न हो सकी थी। ऐसे में खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया। सोमवार को पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे तो पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम हरी वाजपेयी ने बताया की मृतका की शिनाख्त यशोदा शर्मा निवासी डेरा अलवर के रूप में हुई है। उसका विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। महिला के एक ढाई वर्ष का एक बच्चा भी है। पुलिस टीम घटना के खुलासे के नजदीक है। मृत महिला का मायका गांव आन्यौर में परमानद शर्मा के यहां है। पुलिस हत्या के आरोपियों और हत्या के मकसद की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




आन की खातिर हत्या के पहलू पर भी हो रही जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम यशोदा की हत्या के खुलासे के करीब है। गांव आन्यौर से उठाए गए लोगों को भी थाने से अन्यत्र ले जाकर पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। यशोदा को लेकर आन्यौर में करीब 4 वर्ष पहले से तनाव रहा था। मायके के गांव के कुंड से ही शव मिलने बावजूद शिनाख्त में देरी ने जांच की दिशा मोड़ दी। कई पहलुओं के साथ ही पुलिस आन की खातिर हत्या के पहलू पर भी जांच कर रही है। हालांकि थाना प्रभारी ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed