फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of soldier found in Palwal, mobile in Farah

Mathura News: पलवल में मिली फौजी की लाश, फरह में मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of soldier found in Palwal, mobile in Farah
मथुरा। ट्रेन में सवार होकर झांसी से मथुरा आ रहे फौजी की लाश चार दिन पहले पलवल में मिली है। फौजी का मोबाइल जंक्शन जीआरपी ने फरह क्षेत्र से बरामद किया है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि मृतक फौजी अमित झांसी में तैनात था। बुधवार को उसका शव पलवल में मिला है। परिजनों से सूचना मिलने पर मृतक का मोबाइल फोन सर्विलांस टीम की मदद से फरह क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास से बरामद कर लिया गया है। मृतक फौजी की कॉल डिटेल से जानकारी मिली है कि घटना से पहले उसने पत्नी से बात की थी। इसके बाद क्या हुआ। इसकी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पलवल पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed