{"_id":"5d580e048ebc3e89be0cf868","slug":"dead-body-of-iti-student-found-in-railway-line-mathura-news-agr401278245","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर आईटीआई छात्र का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर आईटीआई छात्र का शव मिला
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णानगर के ओमनगर के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर आईटीआई के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर हुए हादसे की खबर पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजन ट्रेन की चपेट में आकर मौत होना बता रहे हैं, जबकि पुलिस गृहक्लेश के कारण आत्महत्या करना बता रही है।
चौकी कृष्णानगर के शास्त्रीनगर निवासी जितेंद्र चौधरी (21) पुत्र रमाकांत शुक्रवार की देररात खाना खाकर टहलने निकला था। ओमनगर के पीछे से गुजर रही आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। तलाशी में मिले आईकार्ड से मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
परिजनों का कहना है जितेंद्र की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई है। चौकी प्रभारी प्रेमनारायण शर्मा ने बताया कि गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। करीब डेढ़ साल पहले युवक का विवाह हुआ था। रक्षाबंधन पर पत्नी मायके गई हुई थी।