फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of a youth found in Maruti Nagar

Mathura News: मारुति नगर में युवक का मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in Maruti Nagar

विज्ञापन


मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र के मारुति नगर में शुक्रवार को एक मकान में सखी वेश में रहने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान जाह्नवी के रूप में हुई है। मकान मालिक हरिशंकर ने बताया कि मोहिनी और श्यामा नामक दो सखी वेशधारी युवकों ने तीन महीने पहले उनसे ढाई हजार रुपये महीने के किराये पर कमरा लिया था। इनका एक फ्लैट कांशीराम कॉलोनी में भी है। पिछले तीन दिनों से इनके साथ जाह्नवी भी आ-जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे तीनों यह कहकर गए थे कि वे खाना खाने जा रहे हैं, उसके बाद वे कब लौटे इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।




शुक्रवार दोपहर मकान मालिक के छोटे भाई की पत्नी के पास मोहिनी का फोन आया, जिसमें उसने जाह्नवी के बारे में पूछा। जब महिला ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो जाह्नवी अंदर लेटा हुआ दिखा और बाहर से ताला लगा था। थाना प्रभारी रवि त्यागी और अद्धा पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवीर सिंह न दरवाजा खोला और शव पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed